X

आप जीवन को उत्तम करने के कुछ उपाय कर सकते है।

आप जीवन को उत्तम करने के कुछ उपाय कर सकते है।

  • प्रत्येक दिन सुबह उठते ही अपने दोनों हाथों की हथेलियों को देखें चाहिए। ऐसा करने से माता श्री लक्ष्मी और श्री विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।
  • प्रतिदिन सुबह स्नान करने के पश्चात कमल गट्टे की माला से महालक्ष्मी मंत्र का जाप करें।
  • प्रत्येक दिन घर से बाहर निकलने से पहले पानी में केसर मिलाकर तिलक लगाएं। जिस काम के लिए जा रहे हैं उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी।
  • सदैव शिवलिंग पर चावल चढ़ाएं, ध्यान रखना चाहिए शिवलिंग पर खंडित चावल बिल्कुल ना चढ़ाएं।
  • मंगलवार और शनिवार हनुमान जी के मंदिर जाकर तेल का दीपक जलाएं और दीपक में एक लौंग जरूर डाले।
  • राहु एवं केतु का दोष शांत करने के लिए किसी गरीब व्यक्ति को रविवार को काला कंबल दान करना चाहिए ।
  • शनिवार रात में पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाकर घर वापस लौट आएं। ध्यान रखें की ऐसा करने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखें।
  • किसी गरीब बच्चे को अनाज या मिठाईयां का दान अवश्य करें। अगर चाहें तो कपड़ों का दान भी कर सकते हैं, इसे अपनी आदत में शुमार कर ले।

मछलियां भी दूर कर देती हैं जीवन की हर परेशानी।

मछलियां भी दूर कर देती हैं जीवन की हर परेशानी : हमारे जीवन के दो पहलू बताए गए हैं, सुख और दुख। हर व्यक्ति को इन दोनों पहलूओं से रुबरु होना पड़ता है। किसी के जीवन में दुख अधिक होते हैं, तो किसी के जीवन में सुख। हमें शास्त्रानुसार के एवं कर्मानुसार ही सुख या दुख प्राप्त होते हैं।

ऐसा माना गया है कि – हमारे पिछले जन्मों में किए गए कर्मों के आधार पर ही व्यक्ति को नया जन्म मिलता है। यदि व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक कष्ट भोगने पड़ रहे हैं तो उसे अधिक पुण्य कर्म करने चाहिए। पुण्य कर्म करने से पुराने पापों का नाश होता है और पुण्य की बढ़ोतरी होती है।

ऐसा करने पर दु:ख के प्रभाव में कमी आती है तो सुख प्राप्त होने लगते हैं। शास्त्रानुसार सभी के कष्टों को दूर करने का एक सटीक उपाय बताया गया है कि – मछलियों को आटे की छोटी-छोटी गोलियां बनाकर खिलाना चाहिए। यदि आपकी कुंडली में कोई दोष एवं ग्रह बाधा हो, तो यह उपाय काफी कारगर सिद्ध होता है।

मछलियों को खाना खिलाना बहुत शुभ कर्म माना जाता है। इससे अक्षय-पुण्य की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु ने मत्स्या-अवतार लिया था इससे मछलियों का महत्व काफी अधिक बढ़ जाता है। इसके साथ ही सभी देवी-देवताओं और ग्रहों की कृपा प्राप्ति के लिए भी यह श्रेष्ठ उपाय भी है।

प्रति-दिन मछलियों को आटे की छोटी-छोटी गोलियां खिलाने से मन को असीम-शांति की प्राप्ति होती है। सदैव खुश और शांत रहने के लिए भी यह उपाय अवश्य करना चाहिए।


रिश्तो को भी परखें जो सम्बन्धी प्रेम का दिखावा करते हैं

Categories: Puran

This website uses cookies.