X

भगदत्त कौन था और अर्जुन को क्यों मारना चाहता था

भगदत्त कौन था और अर्जुन को क्यों मारना चाहता था

भगदत्त कौन था और अर्जुन को क्यों मारना चाहता था : प्राग्ज्योतिषपुर के राजा नरकासुर का पुत्र था। भगदत्त का उल्लेख महाभारत में मिलता है। भगदत्त मात्र ऐसा चरित्र था, जिसने आठ दिन तक अकेले सर्वश्रेठ धनुधर्र अर्जुन के साथ युद्ध किया।

युधिष्ठिर के राजसूय यज्ञ के समय जब अर्जुन राज्यों को अपने अधीन कर रहे थे तब अर्जुन और भगदत्त का आठ दिन तक युद्ध चला। अर्जुन ने अनेक प्रयास किये परन्तु प्राग्ज्योतिष पर विजय प्राप्त नहीं कर सके। भगदत्त और अर्जुन के पिता इंद्र घनिष्ट मित्र थे। इसलिए भगदत्त ने युधिष्ठिर को चक्रवर्ती स्वीकार किया था और यज्ञ के लिए शुभकामनाएं दीं थी। Please Read Also : लड्डू गोपाल जी ने निभाया भाई बन कर अपना फर्ज

भगदत्त का युद्ध कर्ण के साथ भी हुआ था। जिसमे कर्ण की विजय हुई। चूँकि कर्ण ने भगदत्त को पराजित किया था इसलिए भगदत्त ने महाभारत का युद्ध कौरवों की ओर से लड़ा। कर्ण ने सभी दिशाओं में राजाओं को अपने अधीन कर लिया था।

महाभारत के उद्योग पर्व के 164वें अध्याय में इसका उल्लेख मिलता है। महाभारत के समय भगदत्त की आयु बहुत अधिक थी और इस योद्धा ने भीम, अभिमन्यु और सात्यिकी जैसे योद्धाओं को पराजित किया था। द्रोण पर्व के 24वें अध्याय में वर्णन मिलता है कि अभिमन्यु और अन्य अनेक योद्धाओं ने एक साथ भगदत्त पर आक्रमण कर दिया था परन्तु भगदत्त के सामने सबने घुटने टेक दिए।

भगदत्त और अर्जुन का युद्ध :

द्रोण पर्व के 27वें अध्याय में उल्लेख है कि कुरुक्षेत्र युद्ध के 12 वें दिन भगदत्त का सामना अर्जुन के साथ हुआ। दोनों के मध्य भयंकर संग्राम हुआ। एक समय तो ऐसा आया जब भगदत्त ने अपने हाथी से अर्जुन को लगभग कुचल ही दिया था। परन्तु भगवान् कृष्ण ने अर्जुन को बचा लिया।

इसके पश्चात पुनः भगदत्त के सामने आने पर अर्जुन ने भगदत्त के अनेक अस्त्रों को विफल कर दिया। भगदत्त घायल हो गया। तब भगदत्त ने वैष्णव अस्त्र का प्रयोग किया जिसे काटना अर्जुन के लिए असंभव था।

Please Read Also : वृन्दावन धाम की महिमा अतुलनीय है

जब तक वैष्णवास्त्र अर्जुन को आकर लगता तब तक भगवान् कृष्ण बीच में आ गए। उनके सामने अस्त्र वैजन्ती माला में परिवर्तित हो गया. और इस प्रकार भगवान् कृष्ण द्वारा पुनः भगदत्त से अर्जुन के प्राणों की रक्षा हुई।

भगदत्त का वध :

भगवान् कृष्ण ने अर्जुन से कहा कि अब वो भगदत्त पर प्रहार कर उसका अंत करे। तब सबसे पहले अर्जुन ने भगदत्त के सुप्रतीक नामक पराक्रमी हाथी पर नाराच का प्रहार किया। यह प्रहार इतना तीव्र था कि बाण हाथी के कुम्भस्थल में पंख समेत प्रवेश कर गया। तब गजराज ने तुरंत ही धरती पर अपने दांत टेक दिए और वहीँ प्राण त्याग दिए।

Please Read Also :क्या स्त्री किसी को गुरु बना सकती है?

तब भगवान कृष्ण ने अर्जुन से कहा कि भगदत्त की आयु बहुत अधिक है। और झुर्रियों के कारण उसकी पलकें झुकी रहती हैं और उसके नेत्र बंद रहते हैं। चूँकि भगदत्त बहुत पराक्रमी और शूरवीर है इसलिए उसने अपने नेत्रों को खुला रखने के लिए अपने मस्तक पर पट्टी बाँध रखी है। तब उसने सबसे पहले भगदत्त के मस्तक पर बंधी इस पट्टी पर तीर मारा।

जिसके परिणामस्वरूप भगदत्त के मस्तक की पट्टी क्षीण हो गयी। उसके नेत्र बंद हो गए और उसकी आँखों के सामने अँधेरा हो गया और अवसर पाकर अर्जुन ने भगदत्त का वध कर दिया।



श्री राम और श्री कृष्ण की युद्ध नीति में क्या अंतर था

Categories: Puran

This website uses cookies.