चलो बुलावा आया है हिंदी लिरिक्स

चलो बुलावा आया है हिंदी लिरिक्स

You are currently viewing चलो बुलावा आया है हिंदी लिरिक्स

चलो बुलावा आया है हिंदी लिरिक्स

|| दोहा ||

माता जिनको याद करे, वो लोग निराले होते हैं। 
माता जिनका नाम पुकारे, किस्मत वाले होतें हैं। 

चलो बुलावा आया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है। 
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है। 
ऊँचे पर्वत पे रानी माँ ने दरबार लगाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है। 
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है। 

सारे जग मे एक ठिकाना, सारे गम के मारों का,
रास्ता देख रही है माता, अपनी आंख के तारों का। 
मस्त हवाओं का एक झोखा यह संदेशा लाया है। 
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है। 


जय माता की कहते जाओ, आने जाने वालो को,
चलते जाओ तुम मत देखो अपने पांव के छालों को। 
जिस ने जितना दर्द सहा है, उतना चैन भी पाया है। 
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है। 

वैष्णो देवी के मन्दिर में, लोग मुरादें पाते हैं।
रोते रोते आते है, हस्ते हस्ते जाते हैं। 
मैं भी मांग के देखूं, जिस ने जो माँगा वो पाया है। 
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है। 


मैं तो भी एक माँ हूँ माता, माँ ही माँ को पहचाने। 
मैं तो भी एक माँ हूँ माता, माँ ही माँ को पहचाने। 
बेटे का दुःख क्या होता है और कोई यह क्या जाने। 
उस का खून मे देखूं कैसे, जिसको दूध पिलाया है। 
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।


प्रेम से बोलो, जय माता दी
ओ सारे बोलो, जय माता दी
वैष्णो रानी, जय माता दी
अम्बे कल्याणी, जय माता दी
माँ भोली भाली, जय माता दी
माँ शेरों वाली, जय माता दी
झोली भर देती, जय माता दी
संकट हर लेती, जय माता दी
ओ जय माता दी, जय माता दी ||


Song :- Chalo Bulawa Aaya Hai Mata Ne Bulaya Hai
Singer :- Narendra Chanchal, Mahendra Kapoor, Asha Bhosle
Music Director:- Laxmikant Pyarelal


दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं हिंदी लिरिक्समेरी विनती यही है राधा रानी हिंदी भजन लिरिक्स
वृंदावन धाम अपार जपे जा राधे राधे हिंदी भजनराधे राधे जपो चले आएंगे बिहारी हिंदी लिरिक्स
राम भक्त ले चला रे राम की निशानी लिरिक्सश्री कृष्ण को पूर्ण अवतार क्यों कहा गया है।

तेरी मुरली की धुन सुनने मैं बरसाने से आई हूँ

Bhakti Gyaan

भक्ति ज्ञान (bhaktigyaan.com) हिंदी भजनों को समर्पित एक वेबसाइट है। इसके माध्यम से हम कई तरह के भजन साझा करते हैं। इसके साथ ही हम नियमित रूप से आध्यात्मिक, भक्ति और अन्य ज्ञान भी साझा करते हैं।