दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं लिरिक्स

दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं लिरिक्स

You are currently viewing दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं लिरिक्स
duniya-rachnewale-ko-bhagwan

दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं लिरिक्स

दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं,
और संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं।
दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं,
और संकट हरने वाले को हनुमान

कहते हैं।।

तेरी गलियों का हूँ आशिक़ तू एक नगीना है हिंदी भजन


हो जाते हैं जिसके अपने पराए,
हनुमान उसको कंठ लगाए,
जब रुठ जाए संसार सारा,
बजरंगबली तब देते सहारा
अपने भक्तों का बजरंगी मान करते हैं,
संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं,
दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं।।

महाभारत में कितनी सेना ने भाग लिया?


दुनिया में काम कोई ऐसा नहीं है,
हनुमान के जो बस में नहीं है,
जो चीज मांगो पल में मिलेगी,
झोली ये खाली खुशियों से भरेगी,
सच्चे मन से जो भी इनका ध्यान करते हैं
संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं
दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं।।

जिनका दिल मोहन की चौखट का दीवाना लिरिक्स


कट जाये संकट इनकी शरण में,
बैठ के देखो बजरंग के चरण में,
लक्खा की बातों को झूठ मत मानो,
फिर ना फसोगे जीवन मरण में,
और देवता चित्त ना धराई,
हनुमत सेई सर्व सुख करई।
इनके सीने में हरदम सिया राम रहते है,
संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं,
दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं।।

महादेव शंकर हैं जग से निराले हिंदी लिरिक्स

संकट कटे मिटे सब पीरा,
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।

दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं,
और संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं।
दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं,
और संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं।।


Bhakti Gyaan

भक्ति ज्ञान (bhaktigyaan.com) हिंदी भजनों को समर्पित एक वेबसाइट है। इसके माध्यम से हम कई तरह के भजन साझा करते हैं। इसके साथ ही हम नियमित रूप से आध्यात्मिक, भक्ति और अन्य ज्ञान भी साझा करते हैं।  

Leave a Reply