X

जय अम्बे गौरी आरती लिरिक्स

जय अम्बे गौरी आरती लिरिक्स

जय अम्बे गौरी आरती लिरिक्स

जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी।
तुमको निशदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी ॥
ॐ जय अम्बे गौरी…..॥

मांग सिंदूर विराजत, टीको मृगमद को।
उज्जवल से दोउ नैना, चंद्र वदन नीको ॥
ॐ जय अम्बे गौरी…..॥

मुझे तूने मैया बहुत कुछ दिया है हिंदी भजन

कनक समान कलेवर, रक्तांबर राजै।
रक्तपुष्प गल माला, कंठन पर साजै ॥
ॐ जय अम्बे गौरी…..॥

केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्पर धारी ।
सुर-नर-मुनिजन सेवत, तिनके दुखहारी ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

विवाह के 8 प्रकार कौन कौन से हैं?

केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्पर धारी।
सुर-नर मुनिजन सेवत, तिनके दुःखहारी ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

कानन कुंडल शोभित, नासाग्रे मोती।
कोटिक चंद्र दिवाकर, सम राजत ज्योति ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

हे माँ मुझको ऐसा घर दे हिंदी लिरिक्स

शुंभ-निशुंभ बिदारे, महिषासुर घाती।
धूम्र विलोचन नैना, निशदिन मदमाती ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

चण्ड-मुण्ड संहारे, शोणित बीज हरे।
मधु-कैटभ दोउ मारे, सुर भयहीन करे ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

दुर्गा है मेरी मां अंबे है मेरी मां हिंदी भजन

ब्रह्माणी, रुद्राणी, तुम कमला रानी।
आगम निगम बखानी, तुम शिव पटरानी ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

चौसठ योगिनी मंगल गावत, नृत्य करत भैरों।
बाजत ताल मृदंगा, अरू बाजत डमरु ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

माँ आपकी कृपा से सब काम हो रहा है भजन

तुम्ह ही जग की माता, तुम ही हो भरता।
भक्तन की दुख हर्ता, सुख संपति करता ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

भुजा चार अति शोभित, वर मुद्रा धारी,
मनवांछित फल पावत, सेवत नर नारी ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

तेरी भोली सी सूरत सांवरियां हिंदी भजन

कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती।
श्रीमालकेतु में राजत, कोटि रतन ज्योति ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

श्री अम्बे जी की आरती, जो कोई नर गावे,
कहत शिवानंद स्वामी। सुख संपति पावे ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

सुबह सुबह ले शिव का नाम हिंदी भजन

जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी।
मैय्या जी को निशदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी ॥
ॐ जय अम्बे गौरी…..॥

जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी।
तुमको निशदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी ॥
ॐ जय अम्बे गौरी…..॥

Categories: Maa Bhajan

This website uses cookies.