Maha Shivratri 2023 कब है? जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Maha Shivratri 2023 कब है? जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

You are currently viewing Maha Shivratri 2023 कब है? जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Maha Shivratri 2023 कब है? जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Maha Shivratri 2023 कब है? जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि : पौराणिक कथाओं के अनुसार महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व काफी महत्व होता है, फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है।

देश में अलग-अलग स्थानों पर स्थित बारह ज्योतिर्लिंगों की पूजा का भी विशेष विधान है। इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार का 18 फरवरी, शनिवार को है।

महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त 2023 कब है ? –

17 फरवरी रात 08 बजकर 02 मि0

18 फरवरी शाम 04 बजकर 18 मि0

पारण समय : 19 फरवरी सुबह 06:57 बजकर 03:33 मिनट

महाशिवरात्रि 2023 पूजा विधि-

महाशिवरात्रि व्रत कैसे किया जाए इसके लिए शास्त्रों के अनुसार नियम तय किए गए हैं। महाशिवरात्रि पर प्रात: काल स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लें. फिर पूजा आरंभ करें। व्रत में नियमों का पालन करने से इसका पूर्ण फल प्राप्त होता है।

साथ ही महाशिवरात्रि के व्रत का पारण भी विधिपूर्वक करना चाहिए। सूर्योदय और चतुर्दशी तिथि के अस्त होने के समय में ही व्रत पारण करना चाहिए। ॐ त्र्यंबकम यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् का हिंदी अनुवाद

  • महाशिवरात्रि के दिन सबसे पहले प्रातः उठकर स्नान कर मंदिर की साफ सफाई करें, शिव लिंग में चन्दन के लेप लगाकर पंचामृत से शिव लिंग को स्नान कराएं, दीप और कर्पूर जलाएं। पूजा के समय ‘ऊं नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें।
  • भगवान शिव को बिल्व पत्र और फूल अर्पित करें, शिव जी की पूजा के बाद गोबर के उपलों की अग्नि जलाकर तिल, चावल और घी की मिश्रित आहुति दें. होम के बाद किसी भी एक साबुत फल की आहुति दें।

पंचामृत से करें भगवान शिव का अभिषेक

महा शिवरात्रि पर शिव भक्त भगवान शिव को मनाने के लिए सबसे पहले दूध से अभिषेक करें और उसके बाद जलाभिषेक करें। भगवान शिव को दूध, दही, शहद, इत्र, देशी घी का पंचामृत बनाकर स्नान कराएं। फूल, माला और बेलपत्र के साथ मिठाई (मिष्ठान) से भोग लगाएं। यदा यदा ही धर्मस्य श्लोक का हिंदी अनुवाद 

ऐसा कहा जाता है कि महा शिवरात्रि के दिन जो व्यक्ति बिल्व पत्र से भगवान शिव जी की पूजा करता है भगवान भोले नाथ उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।


चौरासी लाख योनियों में क्या क्या जन्म मिलता है

Bhakti Gyaan

भक्ति ज्ञान (bhaktigyaan.com) हिंदी भजनों को समर्पित एक वेबसाइट है। इसके माध्यम से हम कई तरह के भजन साझा करते हैं। इसके साथ ही हम नियमित रूप से आध्यात्मिक, भक्ति और अन्य ज्ञान भी साझा करते हैं।