X

मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने लिरिक्स

मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने लिरिक्स

मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने,
क्या जाने कोई क्या जाने,
क्या जाने कोई क्या जाने,
मुझे मिल गया मन का मीत ये दुनिया क्या जाने,
मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने।

ये भी पढ़ें- हमारे साथ श्री रघुनाथ तो किस बात की चिंता भजन लिरिक्स

छवि लखी मैंने श्याम की जब से, भई बावरी मैं तो तब से,
बाँधी प्रेम की डोर मोहन से, नाता तोड़ा मैंने जग से,
है ये कैसी पागल प्रीत ये दुनिया क्या जाने,
मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने।

ये भी पढ़ें- लाडली अद्भुत नजारा तेरे बरसाने में है

मोहन की सुन्दर सूरतिया, मन में बस गयी मोहनी मूरतिया,
लोग कहे मैं तो भई बावरिया, जब से ओढ़ी शाम चुनरिया,
मैंने छोड़ी जग की रीत, ये दुनिया क्या जाने,
मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने।

ये भी पढ़ें- बनवारी रे जीने का सहारा हिंदी भजन लिरिक्स

हर दम अब तो रहूँ मस्तानी, लोक लाज सब दीनी बिसरानी,
रूप राशि अंग अंग समानी, हे रत हे रत रहूँ दीवानी,
मैं तो गाऊँ ख़ुशी के गीत, ये दुनिया क्या जाने,
मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने।

हरे कृष्णा, हरे कृष्णा, कृष्णा, कृष्णा हरे हरे,
हरे रामा, हरे रामा, रामा, रामा, हरे हरे।

ये भी पढ़ें- बस इतनी तमन्ना है श्याम तुम्हे देखूं भजन लिरिक्स

वह और की आशा करे ना करे, जिसे आश्रय श्री हरि नाम का है,
उसे स्वर्ग से मित्र प्रयोजन क्या, नित वासी जो गोकुलधाम का है।

बस सार्थक जन्म उसी का यहां, हरे कृष्ण जो चाकर श्याम का है,
बिना कृष्ण के दर्शन के जग में, यह जीवन ही किस काम का है।

हरे कृष्णा, हरे कृष्णा, कृष्णा, कृष्णा हरे हरे,
हरे रामा, हरे रामा, रामा, रामा, हरे हरे।


मेरा जी करता है श्याम के भजनों में खो जाऊं लिरिक्स

Categories: Krishna Bhajan

This website uses cookies.