X

शिव स्तुति: आशुतोष शशाँक शेखर चंद्र मौली चिदंबरा

शिव स्तुति: आशुतोष शशाँक शेखर चंद्र मौली चिदंबरा

आशुतोष शशांक शेखर, चंद्र मौली चिदंबरा,
कोटि कोटि प्रणाम शम्भू, कोटि नमन दिगम्बरा।
आशुतोष शशांक शेखर, चंद्र मौली चिदंबरा,
कोटि कोटि प्रणाम शम्भू, कोटि नमन दिगम्बरा॥


निर्विकार ओंकार अविनाशी, तुम्ही देवाधि देव,
जगत सृजक प्रलय कर्ता, शिवम सत्यम सुंदरम।
निर्विकार ओंकार अविनाशी, तुम्ही देवाधि देव,
जगत सृजक प्रलय कर्ता, शिवम सत्यम सुंदरम॥


निरंकार स्वरूप कालेश्वर, महा योगीश्वरा,
दयानिधि दानिश्वरा जय, जटाधारी अभयंकरा।
निरंकार स्वरूप कालेश्वर, महा योगीश्वरा,
दयानिधि दानिश्वर जय, जटाधारी अभयंकरा॥


शूल पानी त्रिशूल धारी, औगड़ी बाघम्बरी,
जय महेश त्रिलोचनाय, विश्वनाथ विशंभरा।
शूल पानी त्रिशूल धारी, औगड़ी बाघम्बरी,
जय महेश त्रिलोचनाय, विश्वनाथ विशंभरा॥


नाथ नागेश्वर हरो हर, पाप साप अभिशाप तम,
महादेव महान भोले, सदा शिव शिव शंकरा।
नाथ नागेश्वर हरो हर, पाप साप अभिशाप तम,
महादेव महान भोले, सदा शिव शिव शंकरा॥


जगत पति अनुकृति भक्ति, सदैव तेरे चरण हो,
क्षमा हो अपराध सब, जय जयति जगदीश्वरा।
जगत पति अनुकृति भक्ति, सदैव तेरे चरण हो,
क्षमा हो अपराध सब, जय जयति जगदीश्वरा॥


जनम जीवन जगत का, संताप ताप मिटे सभी,
ओम नमः शिवाय मन, जपता रहे पञ्चाक्षरा।
जनम जीवन जगत का, संताप ताप मिटे सभी,
ओम नमः शिवाय मन, जपता रहे पञ्चाक्षरा॥


आशुतोष शशांक शेखर, चंद्र मौली चिदंबरा,
कोटि कोटि प्रणाम शम्भू, कोटि नमन दिगम्बरा।
आशुतोष शशांक शेखर, चंद्र मौली चिदंबरा,
कोटि कोटि प्रणाम शम्भू, कोटि नमन दिगम्बरा॥
कोटि नमन दिगम्बरा……
कोटि नमन दिगम्बरा……
कोटि नमन दिगम्बरा……
कोटि नमन दिगम्बरा……

द्वारिका पुरी धाम हिंदुओं के चार प्रमुख धामों में से एक है



शिव शंकर को जिसने पूजा हिंदी लिरिक्सइक दिन वो भोले भंडारी हिंदी लिरिक्स
मन मेरा मंदिर शिव मेरी पूजा हिंदी भजन लिरिक्सॐ नमः शिवाय शिव धुन लिरिक्स
शिव रुद्राष्टकम I शिव स्तोत्र नमामि शमीशान मन्त्र I शिव स्तुतिऋषियों द्वारा विश्व का सबसे बड़ा समय गणना तन्त्र

अयोध्या में बन रहा है श्री राम मंदिर कब तक होगा निर्माण

Categories: Shiv Bhajan

This website uses cookies.