यही रात अंतिम यही रात भारी रामायण लिरिक्स

यही रात अंतिम यही रात भारी रामायण लिरिक्स

You are currently viewing यही रात अंतिम यही रात भारी रामायण लिरिक्स

यही रात अंतिम यही रात भारी रामायण लिरिक्स

यही रात अंतिम यही रात भारी,
बस एक रात की अब कहानी है सारी,
यही रात अंतिम यही रात भारी,

श्री कृष्णाष्टकम एवं कृपा कटाक्ष स्तोत्र

नहीं बंधु बांधव ना कोई सहायक,
अकेला है लंका में लंका का नायक,
सभी रत्न बहुमूल्य रण में गंवाए,
लगे घाव ऐसे के भर भी ना पाए,
दशानन इसी सोच में जागता है,
कि जो हो रहा उसका परिणाम क्या है,
ये बाजी अभी तक न जीती न हारी,
यही रात अंतिम यही रात भारी,
यही रात अंतिम यही रात भारी,

बांके बिहारी मुझको देना सहारा भजन लिरिक्स

वो भगवान मानव तो समझेगा इतना,
कि मानव के जीवन में संघर्ष कितना,
विजय अंतत: धर्म वीरों की होती,
पर इतना सहज भी नहीं है ये मोती,
बहुत हो चुकी युद्ध में व्यर्थ हानि,
पहुंच जाए परिणाम तक अब कहानी,
वचन पूर्ण हो देवता हो सुखारी,
यही रात अंतिम यही रात भारी,
यही रात अंतिम यही रात भारी,

केशव माधव गोविन्द बोल हिंदी लिरिक्स

समर में सदा एक ही पक्ष जीता,
जय होगी मंदोदरी या के सीता,
किसी मांग से उसकी लाली मिटेगी,
कोई एक ही कल सुहागन रहेगी,
भला धर्म से पाप कब तक लड़ेगा,
या झुकना पड़ेगा या मिटना पड़ेगा,
विचारों में मंदोदरी है बेचारी,
यही रात अंतिम यही रात भारी,
यही रात अंतिम यही रात भारी,

ये एक रात मानो युगों से बड़ी है,
ये सीता के धीरज की अंतिम घड़ी है,
प्रतिक्षा का विष और कितना पिएगी,
बिना प्राण के देह कैसे जिएगी,
कहे राम राम अब तो राम आ भी जाओ,
दिखाओ दरश अब ना इतना रुलाओ,
कि रो रो के मर जाए सीता तुम्हारी,
यही रात अंतिम यही रात भारी,
यही रात अंतिम यही रात भारी,

श्री हरि विष्णु ने राम अवतार क्यों लिया?

बस एक रात की अब कहानी है सारी,
यही रात अंतिम यही रात भारी,
यही रात अंतिम यही रात भारी,



सांवरे को दिल में बसा कर तो देखो हिंदी लिरिक्स

Bhakti Gyaan

भक्ति ज्ञान (bhaktigyaan.com) हिंदी भजनों को समर्पित एक वेबसाइट है। इसके माध्यम से हम कई तरह के भजन साझा करते हैं। इसके साथ ही हम नियमित रूप से आध्यात्मिक, भक्ति और अन्य ज्ञान भी साझा करते हैं।