समुद्र मंथन से प्राप्त चौदह रत्न कौन से थे?

समुद्र मंथन से प्राप्त चौदह रत्न कौन से थे?

You are currently viewing समुद्र मंथन से प्राप्त चौदह रत्न कौन से थे?

समुद्र मंथन से प्राप्त चौदह रत्न कौन से थे?: हिन्दू धर्म के लगभग सभी लोग समुद्र मंथन की कथा को जानते हैं। यह कथा समुद्र से निकले अमृत के प्याले से जुड़ी है। जिस अमृत को पीने के लिए देवताओं और असुरों में विवाद उत्पन्न हो गया था। जिसके पश्चात भगवान विष्णु ने मोहिनी नामक स्त्री का रूप धारण कर देवताओं को अमृतपान करवाया था।

लेकिन समुद्र मंथन के दौरान अमृत के अलावा 13 अन्य वस्तुएं भी प्रकट हुई थी। इस लेख में हम समुद्र मंथन की कथा और उससे निकले 14 रत्नों का विवरण दे रहे हैं।

समुद्र मंथन की कथा :

हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार एक बार महर्षि दुर्वासा के श्राप के कारण स्वर्ग श्रीहीन (ऐश्वर्य, धन, वैभव आदि) हो गया था और इन्द्र सहित सारे देवता शक्तिहीन हो गए थे। ऐसे में सभी देवता भगवान विष्णु की शरण में गए। भगवान विष्णु ने देवताओं को असुरों के साथ मिलकर समुद्र मंथन करने का उपाय बताया और यह भी बताया कि समुद्र मंथन से अमृत की प्राप्ति होगी। यह भी पढें-राधे कृष्ण की ज्योति अलौकिक तीनो लोक में छाए रही है

यह बात जब देवताओं ने असुरों के राजा बलि को बताई तो वह भी अमरत्व प्राप्ति के लोभ में समुद्र मंथन के लिए तैयार हो गए। इसके बाद वासुकि नाग की नेती बनाई गई और मंदराचल पर्वत की सहायता से समुद्र को मथना प्रारंभ किया गया। जिसके परिणाम स्वरूप एक-एक करके समुद्र से 14 रत्न निकले।

समुद्र मंथन से प्राप्त 14 रत्न :

  1. हलाहल (विष) : समुद्र मंथन से सबसे पहले जल का हलाहल विष निकला, जिसकी ज्वाला बहुत तीव्र थी। हलाहल विष की ज्वाला से सभी देवता तथा दैत्य जलने लगे और उनकी चमक फीकी पड़ने लगी। इस पर सभी ने मिलकर भगवान शंकर की प्रार्थना की।

देवताओं तथा असुरों की प्रार्थना पर महादेव शिव उस विष को पी गये, किन्तु देवी पार्वती ने विष को उनके कण्ठ से नीचे नहीं उतरने दिया। अतः हलाहल विष के प्रभाव से शिव का कण्ठ नीला पड़ गया। इसीलिये महादेव को “नीलकण्ठ” भी कहा जाता है। यह भी पढें –जैसा खाओगे अन्न वैसा बनेगा मन ऐसा कहा जाता है

2. कामधेनु गाय : समुद्र मंथन से कामधेनु गाय बाहर निकली। वह अग्निहोत्र (यज्ञ) की सामग्री उत्पन्न करने वाली थी। इसलिए ब्रह्मवादी ऋषियों ने उसे ग्रहण कर लिया। कामधेनु का वर्णन पौराणिक गाथाओं में एक ऐसी चमत्कारी गाय के रूप में मिलता है, जिसमें दैवीय शक्तियाँ थीं और जिसके दर्शन मात्र से ही लोगो के दुःख व पीड़ा दूर हो जाती थी।

यह कामधेनु जिसके पास होती थी, उसे हर तरह से चमत्कारिक लाभ होता था। इस गाय का दूध अमृत के समान माना जाता था। जैसे देवताओं में भगवान विष्णु, सरोवरों में समुद्र, नदियों में गंगा, पर्वतों में हिमालय, भक्तों में नारद, सभी पुरियों में कैलाश, सम्पूर्ण क्षेत्रों में केदार क्षेत्र श्रेष्ठ है, वैसे ही सभी गायों में कामधेनु सर्वश्रेष्ठ है। यह भी पढें-शिव शंकर को जिसने पूजा हिंदी लिरिक्स

3. उच्चैश्रवा घोड़ा : समुद्र मंथन के दौरान तीसरे नंबर पर उच्चैश्रवा घोड़ा निकला। पौराणिक धर्म ग्रंथों और हिन्दू मान्यताओं के अनुसार इसे देवराज इन्द्र को दे दिया गया था। उच्चैश्रवा के कई अर्थ हैं, जैसे- जिसका यश ऊँचा हो, जिसके कान ऊँचे हों अथवा जो ऊँचा सुनता हो। इस घोड़े का रंग श्वेत (सफेद) था। उच्चैश्रवा का पोषण अमृत से होता है और इसे घोड़ों का राजा कहा जाता है।

4. ऐरावत हाथी : समुद्र मंथन के दौरान ऐरावत हाथी निकला। ऐरावत देवताओं के राजा इन्द्र के हाथी का नाम है। समुद्र मंथन से प्राप्त रत्नों के बँटवारे के समय ऐरावत को इन्द्र को दे दिया गया था। ऐरावत को शुक्लवर्ण और चार दाँतों वाला बताया गया है। रत्नों के बँटवारे के समय इन्द्र ने इस दिव्य गुणयुक्त हाथी को अपनी सवारी के लिए ले लिया था। इसलिए इसे “इंद्रहस्ति” अथवा “इंद्रकुंजर” भी कहा जाता है। यह भी पढें-कान्हा आन पड़ी मैं तेरे द्वार हिंदी भजन

5. कौस्तुभ मणि : समुद्र मंथन के दौरान पांचवे नंबर पर कौस्तुभ मणि प्रकट हुई। जिसे भगवान विष्णु ने अपने ह्रदय पर धारण कर लिया। यह बहुत ही चमकदार थी और ऐसा माना जाता है कि जहाँ भी यह मणि होती है, वहाँ किसी भी प्रकार की दैवीय आपदा नहीं होती है। यह भी पढें-श्रीराधा और श्रीकृष्ण के चरित्र तथा श्रीराधा की पूजा परम्परा का परिचय

6. कल्पवृक्ष : समुद्र मंथन के दौरान छठे नंबर पर कल्पवृक्ष प्रकट हुआ। हिन्दू पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ये वृक्ष सभी इच्छाओं की पूर्ति करने वाला वृक्ष था। देवताओं के द्वारा इसे स्वर्ग में स्थापित कर दिया गया। कई पौराणिक ग्रंथों में कल्पवृक्ष को “कल्पद्रूम” एवं “कल्पतरू” के नाम से संबोधित किया गया है। यह भी पढें-श्री राम और श्री कृष्ण की युद्ध नीति में क्या अंतर था

7. रंभा नामक अप्सरा : समुद्र मंथन के दौरान सातवें नंबर पर “रंभा” नामक अप्सरा प्रकट हुई। वह सुंदर वस्त्र व आभूषण पहने हुई थी और उसकी चाल मन को लुभाने वाली थी। वह स्वंय ही देवताओं के पास चली गई। बाद में देवताओं ने रंभा को इन्द्र को सौंप दिया जो उनके सभा की प्रमुख नृत्यांगना बन गई।

8. देवी लक्ष्मी : समुद्र मंथन के दौरान आठवें नंबर पर देवी लक्ष्मी प्रकट हुई। वह खिले हुए श्वेत कमल के आसन पर विराजमान थीं। उनके श्री अंगों से दिव्य कान्ति निकल रही थी और उनके हाथ में कमल था। देवी लक्ष्मी को देखकर असुर, देवता, ऋषि आदि सभी चाहते थे कि लक्ष्मी उन्हें मिल जाएं, लेकिन लक्ष्मी ने स्वंय ही भगवान विष्णु का वरण कर लिया। यह भी पढें-भगवान शिव ने राम नाम कण्ठ में क्यों धारण किया है ?

9. वारूणी अर्थात मदिरा : समुद्र मंथन के दौरान नौवें नंबर पर वारूणी प्रकट हुई। भगवान विष्णु की अनुमति से इसे दैत्यों ने ले लिया। वास्तव में वारूणी का अर्थ “मदिरा” है और यही कारण है कि दैत्य हमेशा मदिरा में डूबे रहते थे।

10. चन्द्रमा : चन्द्रमा समुद्र मंथन के दौरान दसवें नंबर पर प्रकट हुए जिन्हें भगवान शिव ने अपने मस्तक पर धारण कर लिया।

11. पारिजात वृक्ष : पारिजात वृक्ष समुद्र मंथन से ग्यारहवें नंबर पर प्रकट हुआ। इस वृक्ष की विशेषता यह थी कि इसे छूने से ही थकान मिट जाती थी। यह वृक्ष भी देवताओं के हिस्से में चला गया। यह भी पढें-श्री राम और शिवजी के बीच युद्ध हुआ क्या आप जानते हैं।

12. पांचजन्य शंख : पांचजन्य शंख समुद्र मंथन के दौरान बारहवें नंबर पर प्रकट हुआ। इसे भगवान विष्णु ने अपने पास रख लियाl इस शंख को “विजय का प्रतीक” माना गया है, साथ ही इसकी ध्वनि को भी बहुत ही शुभ माना गया है।

विष्णु पुराण के अनुसार माता लक्ष्मी समुद्रराज की पुत्री हैं। तथा शंख उनका सहोदर भाई है। अतः यह भी मान्यता है कि जहाँ शंख है, वहीं लक्ष्मी का वास होता है। इन्हीं कारणों से हिन्दुओं द्वारा पूजा के दौरान शंख को बजाया जाता है।

13. भगवान धन्वन्तरि : समुद्र मंथन के दौरान अंत में हाथ में अमृतपूर्ण स्वर्ण कलश लिये श्याम वर्ण, चतुर्भुज रूपी भगवान धन्वन्तरि प्रकट हुए। अमृत-वितरण के पश्चात देवराज इन्द्र की प्रार्थना पर भगवान धन्वन्तरि ने देवों के वैद्य का पद स्वीकार कर लिया और अमरावती उनका निवास स्थान बन गया। यह भी पढें-भगवान अपने प्रिय भक्तों की रक्षा हर वक्त करते है

बाद में जब पृथ्वी पर मनुष्य रोगों से अत्यन्त पीड़ित हो गए तो इन्द्र ने धन्वन्तरि जी से प्रार्थना की वह पृथ्वी पर अवतार लें। इन्द्र की प्रार्थना स्वीकार कर भगवान धन्वन्तरि ने काशी के राजा दिवोदास के रूप में पृथ्वी पर अवतार धारण किया। इनके द्वारा रचित “धन्वन्तरि-संहिता” आयुर्वेद का मूल ग्रन्थ है। आयुर्वेद के आदि आचार्य सुश्रुत मुनि ने धन्वन्तरि जी से ही इस शास्त्र का उपदेश प्राप्त किया था। यह भी पढें-ॐ का उच्चारण क्यों किया जाता है ?

14. अमृत : समुद्र मंथन के दौरान प्रकट होने वाला चौदहवां और अंतिम रत्न “अमृत” था। अमृत का शाब्दिक अर्थ ‘अमरता’ है। भारतीय ग्रंथों में यह अमरत्व प्रदान करने वाले रसायन के अर्थ में प्रयुक्त होता है। यह शब्द सबसे पहले ऋग्वेद में आया है जहाँ यह सोम के विभिन्न पर्यायों में से एक है। अमृत को देखकर दानव आपस में लड़ने लगे। तब भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण कर छल पूर्वक देवताओं को अमृत पान करवा दिया। यह भी पढें-हर सांस में हो सुमिरन तेरा हिंदी लिरिक्स

यह भी पढें-

मैं तेरी कठपुतली श्याम मैं तेरी कठपुतली हिंदी भजनतुम्हारी शरण मिल गई सांवरे हिंदी भजन
श्याम तेरे काम बड़े अचरज भरे हिंदी भजन लिरिक्समुरली मनोहर गोविंद गिरधर नमामि कृष्णम् लिरिक्स

Bhakti Gyaan

आपका कर्तव्य ही धर्म है, प्रेम ही ईश्वर है, सेवा ही पूजा है, और सत्य ही भक्ति है। : ब्रज महाराज दिलीप तिवारी जी