एक राधा एक मीरा हिंदी भजन लिरिक्स
एक राधा एक मीरा दोनों ने श्याम को चाहा
अंतर क्या दोनों की चाह में बोलो
अंतर क्या दोनों की चाह में बोलो
एक प्रेम दीवानी एक दरश दीवानी
एक प्रेम दीवानी एक दरश दीवानी
एक राधा एक मीरा दोनों ने श्याम को चाहा
अंतर क्या दोनों की चाह में बोलो
एक प्रेम दीवानी एक दरश दीवानी।
राधा ने मधुबन में ढूंढा मीरा ने मन में पाया
राधा जिसे खो बैठी वो गोविंद मीरा हाथ बिठाया
एक मुरली एक पायल एक पगली एक घायल
अंतर क्या दोनों की प्रीत में बोलो
अंतर क्या दोनों की प्रीत में बोलो
एक सूरत लुभानी एक मूरत लुभानी
एक सूरत लुभानी एक मूरत लुभानी
एक प्रेम दीवानी एक दरस दीवानी।
मीरा के प्रभु गिरिधर नागर राधा के मनमोहन
राधा नित श्रृंगार करे और मीरा बन गई जोगन
एक रानी एक दासी दोनों हरी प्रेम की प्यासी
अंतर क्या दोनों की तृप्ति में बोलो
अंतर क्या दोनों की तृप्ति में बोलो
एक जीत ना मानी एक हार न मानी
एक जीत ना मानी एक हार न मानी।
एक राधा एक मीरा दोनों ने श्याम को चाहा
अंतर क्या दोनों की चाह में बोलो
अंतर क्या दोनों की चाह में बोलो
एक प्रेम दीवानी एक दरश दीवानी
एक प्रेम दीवानी एक दरश दीवानी
एक प्रेम दीवानी एक दरश दीवानी।
श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में हिंदी लिरिक्स
हमें प्रभु का साथ और विश्वास दोनों ही जरूरी है | भगवान श्री राम और माता सीता की अद्भुत और अतुलनीय जोड़ी |
आपका कर्तव्य ही धर्म है, प्रेम ही ईश्वर है, सेवा ही पूजा है, और सत्य ही भक्ति है। : ब्रज महाराज दिलीप तिवारी जी
Pingback: श्री भागवत भगवान की है आरती लिरिक्स - Bhakti Gyaan
Pingback: दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं लिरिक्स
Pingback: हे भोले शंकर पधारो हिंदी भजन लिरिक्स