इक दिन वो भोले भंडारी हिंदी लिरिक्स

इक दिन वो भोले भंडारी हिंदी लिरिक्स

You are currently viewing इक दिन वो भोले भंडारी हिंदी लिरिक्स

इक दिन वो भोले भंडारी बन कर के ब्रज नारी गोकुल में आ गए हैं।
पार्वती भी मना के हारी ना माने त्रिपुरारी गोकुल में आ गए हैं।

ये भी पढें-ऋषियों द्वारा विश्व का सबसे बड़ा समय गणना तन्त्र

पार्वती से बोले मैं भी चलूंगा तेरे संग में।
राधा संग श्याम नाचे मैं भी नाचूँगा तेरे संग में।

रास रचेगा ब्रज में भारी हमे दिखाओ प्यारी, गोकुल में आ गए हैं।
पार्वती भी मना के हारी ना माने त्रिपुरारी गोकुल में आ गए हैं।

इक दिन वो भोले भंडारी बन कर के ब्रज नारी गोकुल में आ गए हैं।

ये भी पढें-श्री राम और श्री कृष्ण की युद्ध नीति में क्या अंतर था

ओ मेरे भोले स्वामी कैसे ले जाऊं तोहे साथ में।
मोहन के सिवा वहां कोई पुरुष ना जाए रास में।

हंसी करेंगी ब्रज की नारी मानो बात हमारी गोकुल में आ गए हैं।
पार्वती भी मना के हारी ना माने त्रिपुरारी गोकुल में आ गए हैं।

इक दिन वो भोले भंडारी बन कर के ब्रज नारी गोकुल में आ गए हैं।

ये भी पढें-एक भक्त का राधारानी के प्रति प्रेम-भाव

ऐसा बना दो मुझको कोई ना जाने इस राज को।
मैं हूं सहेली तेरी ऐसा बताना बृजराज को।

बनाकर जूड़ा पहन के साड़ी चाल चले मतवाली गोकुल में आ गए हैं।
पार्वती भी मना के हारी ना माने त्रिपुरारी गोकुल में आ गए हैं।

इक दिन वो भोले भंडारी बन कर के ब्रज नारी गोकुल में आ गए हैं।

ये भी पढें-श्री राम भक्त हनुमान जी की अतुलित शक्तियों का राज

देखा मोहन ने जब तो समझ गए वो सारी बात रे।
ऐसी बजाई बंशी सुध-बुध भूले भोलेनाथ रे।

सर से खिसक गई जब साड़ी मुस्कुराए गिरधारी भोले सरमा गए हैं।
पार्वती भी मना के हारी ना माने त्रिपुरारी गोकुल में आ गए हैं।

ये भी पढें-कब आएगा मेरा सांवरिया हिंदी भजन लिरिक्स

इक दिन वो भोले भंडारी बन कर के ब्रज नारी गोकुल में आ गए हैं।

दीनदयालु तेरा तब से गोपेश्वर हुआ नाम रे।
ओ भोले बाबा तेरा वृंदावन बना धाम रे।

भक्त कहे त्रिपुरारी राखो लाज हमारी।
पार्वती भी मना के हारी ना माने त्रिपुरारी गोकुल में आ गए हैं।

इक दिन वो भोले भंडारी बन कर के ब्रज नारी गोकुल में आ गए हैं।
पार्वती भी मना के हारी ना माने त्रिपुरारी गोकुल में आ गए हैं।

ऋषियों द्वारा विश्व का सबसे बड़ा समय गणना तन्त्र

शिव रुद्राष्टकम I शिव स्तोत्र नमामि शमीशान मन्त्र I शिव स्तुति



Bhakti Gyaan

आपका कर्तव्य ही धर्म है, प्रेम ही ईश्वर है, सेवा ही पूजा है, और सत्य ही भक्ति है। : ब्रज महाराज दिलीप तिवारी जी